दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन

63, महावीर ट्रस्ट, रीगल चौराहा कीर्ति स्तम्भ, इन्दौर (म.प्र.)

Pay Now

शुल्क विवरण

1. पंजीयन शुल्क रु. 800/- सभी प्रत्याशियों हेतु अनिवार्य होगा।

2. पंजीयन शुल्क में संस्था द्वारा प्रकाशित परिचय पुस्तिका में (साईज: 1/4 पेज) प्रत्याशी का विवरण (1 फोटो सहित) का प्रकाशन समाहित है।

3. बड़ी साईज में प्रत्याशी का विवरण ( 2 फोटो सहित) आधा पेज रु.4000/- एवं पूरा पेज रु. 8000/- में प्रकाशित किया जा सकेगा।

4. पंजीयन करवाने पर परिचय पुस्तिका की प्रति निःशुल्क दी जायेगी। इसके अतिरिक्त रु. 500/- के शुल्क पर उपलब्ध होगी।

5. डाक द्वारा मंगवाने पर डाक शुल्क रु. 150/- अतिरिक्त देय होगा।

6. पंजीयन शुल्क / स्मारिका शुल्क नकद / ड्राफ्ट / बैंकर्स चैक / ऑनलाईन ट्रांसफर/क्यू आर कोड़ के माध्यम से जमा किया जा सकता है। संस्था के बैंक खाते का विवरण निम्नानुसार है-
बैंक का नाम: बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखाः साउथ तुकोगंज , इन्दौर
खाता संख्या: 60066639454
IFSC Code : MAHB0001765

7. जमा रसीद की प्रति / विवरण आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना होगा।

8. शुल्क जमा होने के पश्चात् ही पंजीयन सम्भव हो सकेगा तथा यहशुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस देय नहीं होगा ।।

9. सम्पूर्ण परिचय पुस्तिका बहुरंगीय होगी।

आवश्यक जानकारी / निर्देश

1. पूर्ण भरे हुए फार्म इन्दौर / जयपुर / जबलपुर / कोटा कार्यालय में रविवार के अतिरिक्त कार्यालय समय प्रातः 10 से सांय 5 बजे तक दिनांक 15 दिसम्बर 2023 तक जमा हो सकेंगे।
इन्दौर कार्यालय पताः कीर्तिं पाण्ड्या, 63, महावीर ट्रस्ट, रीगल चौराहा, कीर्ति स्तम्भ, इन्दौर - 452001 (म.प्र.) मो. 94250-53439
जयपुर कार्यालय पता : पारस कुमार जैन, भट्टारक जी की नसियाँ, नारायण सिंह सर्किल, जयपुर (राजस्थान) मो. 82332-00009
जबलपुर कार्यालय पताः प्रशान्त जैन, महावीर मेडिको, शॉप नं. 5, डी. एन. जैन मार्केट, गोल बाजार, जबलपुर - 482002 (म.प्र.) मो. 94250-22806
कोटा कार्यालय: श्री JKJain, 4A6, तलवंडी मेन रोड, कोटा, मो. 7977063207

2. ऑनलाईन फार्म संस्था की वेबसाईट www.djsgfint.com पर जाकर भरे जा सकेंगे। (कृपया ऑनलाईन आवेदन को ही प्राथमिकता देवें)।

3. 800/- राशि का पंजीयन कराने पर प्रकाशित होने वाली स्मारिका में चौथाई पेज का परिचय प्रकाशन फोटो सहित, स्वयं प्रतिभागी के साथ दो परिजनों हेतु निशुल्क भोजन व स्मारिका निशुल्क शामिल रहेगा।

4. इन्दौर से बाहर से आने वाले प्रत्याशियों हेतु आवास व्यवस्था पूर्व सूचना पर सशुल्क उपलब्ध रहेगी।

5. प्रत्याशी का विवरण उपलब्ध करवाई गई सूचना के आधार पर प्रकाशित किया जायेगा, किसी भी प्रकार की गलत सूचना व तथ्यों के लिये आयोजक संस्था जिम्मेदार नहीं होगी।

6. कार्यक्रम में प्रत्याशी को उपलब्धता के अनुसार मंच पर परिचय प्रस्तुत करने हेतु अभिभावक सहित उपस्थिति की अनुमति होगी। प्रत्याशी की अनुपस्थिति में अभिभावक भी मंच पर परिचय दे सकेंगे।

7. फार्म की फोटोकॉपी भी स्वीकार्य होगी। कृपया फार्म को पूर्ण रूप से स्पष्ट भरें।

8. अन्य सम्बन्धित जानकारियाँ समय-समय पर प्रेषित की जाती रहेंगी एवं वैबसाईट पर उपलब्ध रहेंगी।

9. आयोजक संस्था को आयोजन में किसी भी प्रकार के परिवर्तन का सम्पूर्ण अधिकार सुरक्षित है।

किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु निम्न फोन नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते हैं
95216-56186, 94253-48014, 98292-20552, 94250-22806

निवेदकः

दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, इन्दौर